Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 02, 2017 - 12:50:46 PM


Title - भाऊपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं है कोई व्यवस्था
Posted by : RailEnquiry Admin on May 02, 2017 - 12:50:46 PM

भाऊपुर रेलवे स्टेशन जो दिल्ली - हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित है जिसके हालात ऐसे हैं की यात्री शाम होने क बाद स्टेशन पर जाने से भी कतराते हैं और अगर ट्रेन लेट हो गयी तो यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने से भी डरते हैं | स्टेशन पर हमेसा अँधेरा ही रहता है चाहे प्लेटफार्म हो या फुट ओवर ब्रिज रौशनी की व्यवस्था ना होने के कारण यात्रियों को खतरा महसूस होता है और फुट ओवर ब्रिज की बजाय रेल पटरियों से होकर गुजरते हैं |
स्टेशन पर प्रतिदिन आने जाने वाले यात्रियों की भीड़ भी रहती है और स्टेशन पर चार अप और डाउन ट्रेनों का ठहराव भी है जिनसे यात्री कानपुर और इटावा के लिए यात्रा भी करते हैं | प्लेटफॉर्मों पर प्रकाश की व्यवस्था के लिए पिछले तीन वर्ष पहले डिपार्टमेंट ने खम्बे लगवाए थे परन्तु लाइन ना बनने के कारण आज तक प्रकाश की व्यवस्था नहीं हो पायी है | पैदल पुल पर जाने वाले रस्ते भी बहुत ख़राब हैं और अँधेरा होने के कारण यात्रियों के गिरने का भी हमेसा दर बना रहता है | 
यात्रियों का कहना है कि प्लेटफार्म पर न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही शेड कि वहां खड़े होकर इंतजार किया जा सके | पीने का पानी भी आधा दर्जन से अधिक नालों में से एक ही में पानी आ रहा है | 

-HINDI-