Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 23, 2013 - 17:57:17 PM


Title - भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस आज से
Posted by : irmafia on Aug 23, 2013 - 17:57:17 PM

15097 अप भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का परिचालन गुरुवार से शुरू हो जाएगा। भागलपुर के लोगों के लिए यह ट्रेन वाया लखनऊ होते हुए माता वैष्णो देवी के लिए सीधी ट्रेन सेवा होगी। गुरुवार शाम 8.30 बजे भाजपा सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए रेलवे ने भागलपुर सहित आसपास के जिले के सांसद, विधायक, विधान पार्षद के अलावा गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया है। डीआरएम सहित मालदा रेल मंडल के वरीय अधिकारी भी उद्घाटन मौके पर उपस्थित रहेंगे। अमरनाथ एक्सप्रेस के लिए आरक्षण की सुविधा बुधवार से बहाल कर दी गई है। फिलहाल कंफर्म टिकट के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा, वेटिंग टिकट यात्रियों के लिए उपलब्ध है। बरौनी स्टेशन तक पर्याप्त संख्या में कंफर्म टिकट उपलब्ध है।
जम्मूतवी-बरौनी अमरनाथ एक्सप्रेस को बरौनी में यात्रियों को उतारने के बाद गुरुवार को बिना कहीं रोके भागलपुर स्टेशन सुबह 10 बजे लाया जाएगा। इसके उसे दो नंबर कैम्टेक पर लाकर सफाई व फूल-मालाओं से सजाया जाएगा। शाम सात बजे के करीब उसे प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। शाम 8.30 बजे विशेष ट्रेन के रूप में अमरनाथ एक्सप्रेस को सांसद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस ट्रेन की नियमित सेवा जम्मूतवी से 27 अगस्त व भागलपुर से 29 अगस्त से प्रारंभ हो जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रात 11 बजकर 50 मिनट पर भागलपुर से जम्मूतवी के लिए रवाना होगी। जम्मूतवी से उक्त ट्रेन मंगलवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर चलकर गुरुवार सुबह 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी। मालूम हो कि सांसद शाहनवाज हुसैन के आग्रहपर रेलवे बोर्ड ने बरौनी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस का विस्तार भागलपुर तक किया। भागलपुर से सोनपुर, लखनऊ, जालंघर, लुधियाना, जम्मू के सीधी ट्रेन नहीं थी। सांसद ने उक्त ट्रेन की मांग रेलमंत्री पवन बंसल से की थी और उनकी मांगों रेल बजट में पूरा किया गया था।
ट्रेन होगी 24 कोच की
एसएलआर : 2
सामान्य : 2
स्लीपर : 13
एसी थ्री : 3
एसी टू : 1
पैंट्रीकार : 1
ट्रेन आने का समय
गुरुवार सुबह : 10 बजे
प्रस्थान का समय
गुरुवार रात : 11.50 बजे
भागलपुर से किराया
स्थान सामान्य स्लीपर 3एसी 2एसी
जम्मूतवी 326 570 1515 2230
लुधियाना 290 510 1365 1935
जालंधर 297 525 1390 2040
गोरखपुर 140 265 720 1030