Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 21, 2013 - 14:58:02 PM


Title - भीड़भाड़ वाले रेल फाटकों पर नियंत्रित होगी रफ्तार
Posted by : railgenie on Aug 21, 2013 - 14:58:02 PM

समस्तीपुर रेल मंडल के धमारा घाट में हुई हृदयविदारक घटना से सबक लेकर धनबाद रेल मंडल ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। रेलवे बोर्ड से जारी आदेश के बाद सभी स्टेशन मास्टर को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं। झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में फैले रेल मंडल के वैसे रेलखंड जहां रेलवे फाटक के आसपास मेला का आयोजन या फिर हाट-बाजार लगता है, उन रेलखंडों पर विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है। रेल चालक व गार्ड को ऐसे स्थानों में रफ्तार नियंत्रित कर स्वविवेक से काम करने की हिदायत दी गई है। रेल फाटकों के आने के एक किमी पहले से सायरन बजाकर रेल परिचालन करने तथा भीड़भाड़ वाली जगहों थ्रू पासिंग नहीं करने को कहा गया है।