Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on May 01, 2013 - 21:00:51 PM


Title - भीड़ बढ़ी तो चलाई जाएगी ट्रेन
Posted by : nikhilndls on May 01, 2013 - 21:00:51 PM

जागरण संवाददाता, बरेली : दो मई से शुरू होने वाली सेना भर्ती रैली को लेकर जिम्मेदारियां तय हो गई हैं। डीएम अभिषेक प्रकाश ने डीआरएम से बात करके कह दिया है-भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था करनी होगी। सुरक्षा के मद्देनजर चार मजिस्ट्रेट और बढ़ा दिए हैं। सभी मजिस्ट्रेट से एक दिन पहले शाम से ही सक्रिय हो जाएंगे। पुलिस भी तय स्थानों पर दिखाई देने लगेगी।
डीएम ने बताया कि भर्ती को लेकर तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं। मजिस्ट्रेट को निर्देश जारी किए हैं कि अव्यवस्था होने की दशा में वही जिम्मेदार होंगे। अपनी ड्यूटी को तत्परता से अंजाम देना है। रेलवे और रोडवेज के अफसरों से भी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने की बात की है। व्यवस्थाओं को लेकर शाम कलेक्ट्रेट में एडीएम सिटी देवेन्द्र दीक्षित ने सभी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उन्हें एक बार फिर से उनकी जिम्मेदारी बताई गई। एसपी ट्रैफिक राकेश जौली ने पुलिस की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी दी। बताया कि फोर्स भर्ती से एक दिन पहले ही मोर्चा संभाल लेगी। एडीएम सिटी ने बताया कि चार मजिस्ट्रेट रिजर्व में बढ़ाए गए हैं। बुधवार सेना के भर्ती स्थल भरतौल में तैयारियों को लेकर रिहर्सल होगा।