Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 25, 2013 - 12:00:52 PM


Title - मंधना से ब्रह्मावर्त तक आमान परिवर्तन को सर्वे
Posted by : eabhi200k on Aug 25, 2013 - 12:00:52 PM

मंधना से ब्रह्मावर्त तक आमान परिवर्तन को सर्वे

कानपुर, एक प्रतिनिधि: फर्रुखाबाद रेलमार्ग पर नक्शे से गायब हो चुका मंधना से बिठूर (ब्रह्मावर्त स्टेशन) ट्रैक एक बार फिर बहाल होगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के रेलमंडल प्रबंधक कभी भी यहां का ट्राली से सर्वे करेंगे। वह ब्रह्मावर्त स्टेशन को विकसित करने की योजना बनाएंगे।

अनवरगंज से फर्रुखाबाद तक 2005 में छोटी लाइन हटाकर बड़ी लाइन करने के दौरान मंधना से बिठूर तक रेलवे लाइन यह कहकर बंद कर दी गई थी कि इस पर रेलवे को कोई आय नहीं है। दैनिक जागरण ने इसे चालू कराने के लिए अभियान चलाया। क्षेत्रीय लोगों के दबाव से एक रेल बस मंधना से बिठूर तक चलाई गई लेकिन वह फेल हो गई। उसके बाद तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव जब फर्रुखाबाद से कासगंज तक आमान परिवर्तन के दौरान ट्रेन को हरी झंडी दिखाने आए तो उन्होंने फर्रुखाबाद में ही 11 नवंबर 2007 को शिलान्यास कर दिया। लेकिन उसके बाद से यह योजना ठंडे बस्ते में है।

एक नजर ब्रह्मावर्त स्टेशन

वर्ष स्थिति

1884 सीतापुर तक ट्रेनें

1957 लखनऊ तक ट्रेनें

1989 प्रतिदिन 1400 यात्री

1990 सेंट्रल स्टेशन तक ट्रेनें

1999 150 एमएसटी

2003 अनवरगंज तक ट्रेनें

2005 नवंबर से ट्रेनें बंद

2007 11 नवंबर शिलान्यास

2009 योजना ठंडे बस्ते में