Indian Railways News => Topic started by railenquiry on May 01, 2012 - 00:00:18 AM


Title - मई के अंत तक चालू होगा प्लेटफॉर्म
Posted by : railenquiry on May 01, 2012 - 00:00:18 AM

मई के अंत तक चालू होगा प्लेटफॉर्म
भागलपुर : मई के अंत तक नवनिर्मित प्लेटफार्म को चालू कर दिया जायेगा. नवनिर्मित प्लेटफार्मो पर सौंदर्यीकरण का कार्य नवंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके लिए यार्ड की रिमॉडलिंग हो रही है.लाइनों के कनेक्शन बना दिये गये हैं.यह जानकारी डीआरएम रवींद्र कुमार ने रविवार को प्रभात खबर से बातचीत के दौरान दी.
डीआरएम श्री कुमार ने बताया कि उल्टा पुल से उतरने के लिए मजार के समीप सीढ़ी निर्माण का कार्य रविवार को शुरू हो गया है.रेलवे परिसर में ही लेडीज टॉयलेट बनाना तय हो गया है.स्वचालित सीढ़ी निर्माण का काम भी 2013 के फरवरी तक पूरा कर लिया जायेगा.
डीआरएम ने लिया जायजा
डीआरएम रवींद्र कुमार ने भागलपुर जंक्शन के सभी प्लेटफार्मो का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माणाधीन प्लेटफार्म के निर्माण कार्यो व अन्य प्लेटफार्म का भी जायजा लिया. नन इंटर लॉकिंग वर्क में उचित प्रगति नहीं देख डीआरएम भड़क उठे.निर्धारित तिथि चार मई तक नन इंटर लॉकिंग वर्क पूरा हो, इसके लिए उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को दो मई तक काम पूरा करने का निर्देश दिया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसीएम को भी जिम्मेदारी का एहसास कराया