Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Apr 27, 2013 - 21:00:18 PM


Title - ममता का मातम, मानवता की मौत - Yahoo!
Posted by : puneetmafia on Apr 27, 2013 - 21:00:18 PM

खोज पर छोड़ें. नया यूज़र? पंजीकृत करें साइन इन करें सहायता Y! को मेरा मुखपृष्ठ बनाएँ मेल Yahoo! Yahoo! India

वेब खोज मुख्य पृष्ठ समाचार क्रिकेट सिनेमज़ा फ़ोटो वीडियो संग्रह हिंदी में लिखें राष्ट्रीय राज्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार खेल ज़रा हटके नजरिया संपादकीय फ़ोटो

ममता का मातम, मानवता की मौत जागरण – १२ घंटे पहले ईमेल करें विग्यापनट्वीट नवनीत मिश्र, भागलपुर : न जाने उस मां की क्या मजबूरी थी। लोकलाज की परवाह। बेटी पैदा करने का रंज। या उसके साथ भी कुछ अनहोनी..। हां, कुछ तो मजबूरी जरूर रही होगी। वरना कोई मां यूं ही नहीं कोख से जनी को छोड़ देती। वो भी ट्रेन में जन्म देकर। मगर, उस मां की सफर की उन संगिनियों की क्या मजबूरी थी। जिन्होंने शायद सफर में एक नारी को मां बनने में मदद भी की। मगर, भविष्य की एक नारी (नवजात बच्ची) को अनाथ बना डाला। पाप में सहभागी बनकर या शायद किसी डर से उसे मौन स्वीकृति देकर। जन्म देने वाली मां ने ममता का मातम मनाया तो सह यात्रियों ने मानवता को ही मार डाला। शुक्रवार को ऐसा ही हुआ लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस की महिला बोगी में। शाम सात बजे ट्रेन भागलपुर स्टेशन पर आकर रुकी। बोगी की सभी यात्री ट्रेन से निकल कर चली गई। ट्रेन की चेकिंग शुरू हुई। अचानक एक कुली की नजर बोगी में सीट पर बिलख रही बच्ची पर पड़ी। बच्ची की गर्भ नाल भी नहीं काटी गई थी। कुली ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी थानाध्यक्ष विंदेश्वरी यादव को दी। पुलिस व रेलवे का अमला तुरंत सक्रिय हुआ। बच्ची की मां की खोजबीन हुई। किसी के आने का इंतजार भी कुछ देर हुआ। इस आस में, शायद कोई आए, कहे मेरी बेटी छूट गई है। लौटा दो। कोई नहीं आया। इससे भी बड़ी बात यह किसी यात्री ने सूचना नहीं दी, कोई नवजात को छोड़ गया है बोगी में। बच्ची को रेलवे हेल्थ यूनिट में भेजा गया। वहां के प्रभारी डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया, बच्ची का जन्म ट्रेन आने के दो घंटे पूर्व हुआ है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। हेल्थ यूनिट में बच्ची की गर्भ नाल काटी गई। उपचार किया गया। एक महिला डॉक्टर ने भूखी बच्ची को बोतल से दूध पिलाया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने भी बताया, बोगी में बच्ची के जन्म के निशान मौजूद हैं। यहीं पर मानवता कटघरे में आ गई। बच्ची घंटों भूख से बिलखती रही। उसके बारे में बताना तो दूर क्या बोगी में किसी ने उसका रोना भी नहीं सुना। वाकई बड़ी संगदिल हो गई है दुनिया। ------------------------ लोकप्रिय समाचार भूकंप के दौरान बचाव करने के तरीके बताए गोलीकांड के बाद आवास पुलिस छावनी में तब्दील शिविर में 42 लोगों ने किया रक्तदान बैंक की पासबुक की तरह मिलेंगे राशन कार्ड छूटी परीक्षा, जाम में फंसा नगर

खबर आप के लिए चुनावों में नहीं चलने देंगे अकालियों की गुंडागर्दी : भट्ठल यादों में जिंदा रहेंगी शमशाद बेगम : डा. राजकुमार गेहूं के हजारों कट्टे बरसात में भीगे हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई संगीनों के साए में चुना जाएगा प्रधान का 'वारिस'

YAHOO! जागरण मुख्य पृष्ठ समाचार क्रिकेट सिनेमज़ा फ़ोटो वीडियो संग्रह हिंदी में लिखें संपूर्ण Yahoo! जागरण» YAHOO! पर भी India News Bollywood News Finance News OMG! Lifestyle Cricket Tamil News Malayalam News Bengali News Marathi News Telugu News Answers Webhosting India Weather Videos Type in Hindi All Yahoo! Services » कॉपीराइट © 2013 Yahoo India Private Limited. सर्वाधिकार सुरक्षित. | Yahoo! News Network | सहायता / सुझाव गोपनीयता नीति सेवा की शर्तें कॉपीराइट/IP नीति