Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 05, 2012 - 00:00:41 AM


Title - मार्ग बाधित होने से दून स्टेशन पर लेट पहुंची ट्रेनें 9538194
Posted by : nikhilndls on Aug 05, 2012 - 00:00:41 AM

जागरण संवाददाता, देहरादून: हरिद्वार में रेलवे ट्रेक पर मलबा आने से दून आने वाली ट्रेनें अपने नियत समय से लगभग तीन घंटे लेट पहुंची।

शुक्रवार देर रात भारी बरसात के चलते हरिद्वार-देहरादून के मध्य मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास पहाड़ से टूट कर रेल मार्ग पर पत्थर गिरने लगे। इससे रेल मार्ग बाधित हो गया। इसके चलते दून रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आने वाली अधिकांश गाड़ियां लेट पहुंची। काठगोदाम एक्सप्रेस से लेकर लाहौरी तक सभी ट्रेन अपने नियत समय से तीन घंटे तक लेट हुई। इसके अलावा दून से सुबह छह बजे प्रस्थान करने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस लगभग पौने तीन घंटे बाद रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि कुछ ट्रेनों के आने के समय में असर पड़ा है। हालांकि, यहां से जाने वाली ट्रेनों को समय पर रवाना किया गया है।

कौन-कौन सी ट्रेन हुई लेट