| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Apr 30, 2013 - 06:00:03 AM |
Title - मार्च 2014 तक ललित ग्राम तक दौड़ेगी ट्रेनPosted by : railgenie on Apr 30, 2013 - 06:00:03 AM |
|
|
फारबिसगंज(अररिया), जासं: फारबिसगंज-सहरसा रेलखंड पर लेट लतीफी से चल रहे आमान परिवर्तन कार्य ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को परेशानी में डाल दिया है। रेल मंत्रालय के सहयोग से चल रहे सीमावर्ती क्षेत्र के इस रेलखंड पर फारबिसगंज से राघोपुर रेलवे स्टेशन के बीच 20 जनवरी को ही मेगा ब्लाक लिया गया था। जिसके बाद लोगों में कम समय में अधिक दूरी का सफर जल्द करने की उम्मीद जगी थी, लेकिन उल्टे अमान परिवर्तन कार्य में विलंब से लोगों का सफर कष्टमय हो गया है। |