Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 19, 2017 - 11:37:41 AM


Title - मुंबई दुरंतो में नहीं था एसी प्रथम, यात्रियों के एसी दो में किया सफर
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 19, 2017 - 11:37:41 AM

इलाहबाद जंक्शन पर जब मुंबई दुरंतो प्लेटफार्म पर लगायी गयी तब उसमे एसीप्रथम श्रेणी का डिब्बा ही नहीं था | डिब्बा ना देख एसी प्रथम के यात्री भड़क उठे परन्तु उन्हें किसी तरह समझाबुझा कर एसी द्वितीय में बैठाया गया | अधिकारियों ने बताया कि मुंबई दुरंतो मुंबई से ही बिना एसी प्रथम डिब्बे के आई थी | इसके बदले ट्रेन में एसी द्वितीय का डिब्बा लगा था क्यूंकि एसी दो में वेटिंग बहुत थी | 
हल्लागुल्ला करते किसी तरह एसी प्रथम के 26 यात्री एसी द्वितीय में सवार हुए वहीँ दूसरी तरफ जिन मुसाफिरों का एसी दो में वेटिंग था उन्हें भी सीट अधिक होने के कारण जगह मिलगयी |

-HINDI-