Indian Railways News => Topic started by greatindian on May 11, 2013 - 09:00:33 AM


Title - मेरठ से होकर देहरादून जाएगी एक और समर स्पेशल ट्रेन
Posted by : greatindian on May 11, 2013 - 09:00:33 AM

मेरठ : अब मेरठ से देहरादून जाना और आसान होगा। नई दिल्ली से देहरादून के लिए समर स्पेशल ट्रेन मेरठ से होकर जाएगी। ट्रेन की खासियत इसका शताब्दी की तरह होना है। गर्मी की छुट्टियों में अब पर्वतीय क्षेत्र में छुट्टी मनाने जाने वालों को खासी राहत मिलेगी। रविवार से ट्रेन चलेगी।
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के मद्देनजर समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणाएं की जा रही हैं। अभी तक मेरठ को दो समर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा मिल चुका है। अब रविवार से देहरादून के लिए एक और स्पेशल ट्रेन मेरठवासियों को मिलेगी। नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। शताब्दी ट्रेन की भांति एसी चेयरकार इसकी खासियत है। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी व जनशताब्दी ट्रेन पहले से मेरठ से चल रही हैं।
सुबह 8.55 पर आएगी समर स्पेशल
नई दिल्ली-देहरादून एसी समर स्पेशल ट्रेन (04053) नई दिल्ली से सुबह 7.40 बजे चलेगी और 8.55 पर मेरठ सिटी स्टेशन पर आएगी। पांच मिनट रुककर देहरादून को रवाना होगी। वहां यह ट्रेन दोपहर तीन बजे पहुंचेगी। देहरादून से (04054) दोपहर 3.35 बजे चलकर रात 8.58 पर मेरठ आएगी और दो मिनट रुककर नई दिल्ली को रवाना होगी। जहां इसे रात 10.35 पर पहुंचना है। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमर सिंह नेगी ने बताया कि ट्रेन 12 मई से 30 जून तक समर रश को क्लियर करने के लिए संचालित की जाएगी।
ट्रेन के स्टॉपेज
ट्रेन सप्ताह में तीन दिन रविवार, सोमवार व बुधवार को नई दिल्ली से देहरादून के बीच चलेगी। मेरठ सिटी स्टेशन, मुजफ्फरनगर, टपरी, रूड़की, हरिद्वार, रायवाला में एसी स्पेशल ट्रेन को स्टॉपेज दिए गए हैं।