Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Aug 04, 2012 - 21:20:16 PM


Title - मेला में रेलवे को 5.93 करोड़ की आय 9536226
Posted by : railenquiry on Aug 04, 2012 - 21:20:16 PM

जसीडीह (देवघर): श्रावणी मेला में रेलवे ने पिछले साल का आंकड़ा पार कर लिया। सावन पूर्णिमा तक 8 लाख 83 हजार 929 यात्रियों ने ट्रेन में सफर किया। इनसे रेलवे को 5.93 करोड़ की आय हुई। बीते साल 8 लाख 69 हजार 117 यात्रियों से रेलवे ने 5 करोड़ 80 लाख 18 हजार 748 रुपये आय की थी।