Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 30, 2016 - 11:04:58 AM


Title - रांची जाने वाली ट्राइबल विशेष गाड़ी गलत रूट से पहुंची 100 किमी आगे
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 30, 2016 - 11:04:58 AM

दिल्ली से चलने वाली ट्राइबल विशेष गाड़ी जिसे बरकाकाना होते हुए रांची जाना था गलत रूट पर जाने की वजह से ये ट्रेन गया पहुँच गयी| ये घटना 26  अक्टूबर की है जब ये ट्रेन 100  किमी आगे जा चुकी थी फिर इसे उल्टी दिशा में वापस भेज गया|
झारखण्ड सरकार के अधिकारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने रांची रेल मंडल के अधिकारियों से संपर्क किया जिन्होंने मुगलसराय डिवीज़न को जानकारी दी|
अधिकारियों के अनुसार एक और ट्राइबल गाड़ी जो जमशेदपुर से दिल्ली गयी थी उसे वापस जमशेदपुर लौटना था और रांची जा रही ट्राइबल गाड़ी को जमशेदपुर जाने वाली गाड़ी समझ लिया गया और गलत रूट पर भेज दिया गया|
इस ट्रेन को वापस सोननगर लाया गया और वहां से गढ़वा और डालटनगंज होते हुए रांची भेज गया|