Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 04, 2012 - 04:19:59 AM


Title - राजधानी एक्स. से कटा केबिनमैन, घंटों परिचानल ठप - Jagran Yahoo! India
Posted by : eabhi200k on Aug 04, 2012 - 04:19:59 AM

बक्सर, जागरण संवाददाता : बक्सर-मुगलसराय खंड पर गहमर स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह दिल्ली से पटना आ रही राजधानी एक्सप्रेस के कटकर एक केबिनमैन की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रैक पर शव रहने के कारण डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। तकरीबन तीन घंटे बाद शव को ट्रैक पर से हटाया गया और उसके बाद परिचालन सामान्य हुआ। मृतक देव कुमार कुशवाहा केबिनमैन के पर पर गहमर में कार्यरत था और दिलदानगर थाना क्षेत्र के नगसरमीर राय गांव का रहने वाला था। घटना सुबह 5 : 30 की है और शव 8: 45 पर हटाया जा सका। इस दौरान परिचालन ठप रहा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि केबिन मैन गेट बंद कर डाउन लाइन पार कर रहा था। इसी बीच डाउन लाइन पर राजधानी एक्सप्रेस गुजरी। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिचालन बाधित होने के दौरान भदौरा स्टेशन पर संघमित्रा एक्सप्रेस एवं दिलदारनगर जंक्शन पर जनसाधारण एक्सप्रेस खड़ी रही।