Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Apr 28, 2013 - 12:00:53 PM


Title - रुन्नीसैदपुर रेलखंड पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बची सवारी ट्रेन
Posted by : eabhi200k on Apr 28, 2013 - 12:00:53 PM

मुजफ्फरपुर, संसू : रुन्नीसैदपुर रेलखंड पर झपहां के समीप रेलवे लाइन से शनिवार को असामाजिक तत्वों ने फिशप्लेट की चोरी कर ली। इससे सवारी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। घटों परिचालन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार सुबह में रुन्नीसैदपुर की ओर से ट्रेन आ रही थी। मुजफ्फरपुर की तरफ से रेलकर्मी रेल ट्रैकों की जांच करते जा रहे थे। झपहा के समीप रेलकर्मियों को फिशप्लेट गायब मिली।
उसी वक्त विपरीत दिशा से सवारी ट्रेन आते देख अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में रेलकर्मियों ने लाल कपड़ा दिखा ट्रेन रोकी। थाने में फिशप्लेट चोरी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई है। समस्तीपुर रेलमंडल के वरीय अधिकारी का कहना है कि चोरी के बारे में जानकारी ली जा रही है।