Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Apr 26, 2012 - 06:00:19 AM


Title - रेल अधिकारी की पिटाई-मौत, हत्या की प्राथमिकी 9180209
Posted by : riteshexpert on Apr 26, 2012 - 06:00:19 AM

खानुडीह स्टेशन पर टिकट को लेकर यात्रियों का हंगामा

- भागने के क्रम में गिरने से चली गई जान, एक हिरासत में

बाघमारा/भीमकनाली, धनबाद : आद्रा रेल मंडल के खानूडीह स्टेशन पर मंगलवार को यात्रियों के बवाल के दौरान मुख्य बुकिंग सुपरवाइजर हरिप्रसाद लाल बेगी की जान चली गई। अपराह्न तीन बजे टिकट लेने को लेकर यात्रियों द्वारा हंगामा और हरिप्रसाद से मारपीट की गई। वह जान बचाने के लिए भागे। इस दौरान नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई। स्टेशन मैनेजर एसके मानव के बयान पर 25-30 अज्ञात यात्रियों के खिलाफ भोजुडीह रेल थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है।