Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Oct 03, 2012 - 06:00:16 AM


Title - रेल : एड्स का ज्ञान, बचाए जान
Posted by : railenquiry on Oct 03, 2012 - 06:00:16 AM

जागरण संवाददाता, वाराणसी : लाइलाज बीमारी एड्स की जानकारी देने रेड रिबन एक्सप्रेस मंगलवार को तड़के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। पहले दिन एड्स से बचाव के लिए ट्रेन में लगी प्रदर्शनी को 15 हजार तीन सौ 56 लोगों ने देखा। वहीं रक्तदान महादान के तहत 40 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। यह प्रदर्शनी बुधवार को आम जनता के लिए सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।