Indian Railways News => Topic started by messanger on May 02, 2013 - 15:00:39 PM


Title - रेलवे अस्पताल में तैनात होंगे चिकित्सक
Posted by : messanger on May 02, 2013 - 15:00:39 PM

-सीएमएस ने किया निरीक्षण

प्रतापगढ़ : रेलवे के मुख्य चिकित्साधीक्षक (सीएमएस) ने बुधवार को जंक्शन पर पहुंच चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्साकर्मियों सहित वेंडरों में हड़कंप रहा।

लखनऊ रेलवे मंडल के सीएमएस यू बंसल ने प्रतापगढ़ पहुंचकर यहां के रेलवे चिकित्सालय की खामियों पर नजर डाली तथा इसमें सुधार के आदेश दिए। उन्होंने चिकित्सक की कमी पर कहा कि जल्द ही यहां चिकित्सक तैनात होंगे जो हर दिन ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। उन्होंने कालोनी की साफ सफाई आदि की व्यवस्था को भी देखा। एक तालाब के विवाद को लेकर भी रेलवे के स्थानीय अधिकारियों से बातचीत की। चिकित्साधीक्षक ने हेल्थ इंस्पेक्टर सुधीर कुमार से भी जानकारी ली। उधर चिकित्साधीक्षक के आने को लेकर जहां चिकित्साकर्मियों के माथे से पसीना छूट रहा था। निरीक्षण के बाद जनता एक्सप्रेस से मुख्य चिकित्साधीक्षक लखनऊ के लिए रवाना हो गए।