| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on May 05, 2013 - 03:00:04 AM |
Title - रेलवे ओवरब्रिज के डिजाइन में बदलाव की जरूरीPosted by : puneetmafia on May 05, 2013 - 03:00:04 AM |
|
|
संवाद सहयोगी, गोहाना : बार एसोसिएशन गोहाना के अध्यक्ष जयसिंह भनवाला ने जींद रोड रेल फाटक पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज के डिजाइन में बदलाव लाने की माग की है। डिजाइन में बदलाव नहीं किए जाने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जय सिंह भनवाला ने कहा कि समता चौक से नगरपालिका पार्क तक की टू-वे ट्रैफिक की व्यवस्था को आरओबी के लिए ताक पर रख दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे सड़क हादसों की आशंका तो बढ़ेगी ही साथ ही शहर में जाम की समस्या भी बढ़ जाएगी। इस समय टू-वे ट्रैफिक के अंतर्गत जाने वाले वाहन समता चौक से पुराने बस स्टैंड, तहसील रोड व राजकीय कॉलेज के आगे से गुजरते है और आने वाले वाहन नगरपालिका पार्क से पार्क रोड से होते हुए मुख्य डाकघर व पंजाब नेशनल बैंक के आगे से आते है। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज के लिए पूरा बोझ पार्क रोड की 44 फुट की छोटी सड़क पर डाला जा रहा है और न्यायालय परिसर के आगे से गुजरने वाली 99 फुट चौड़ी सड़क को छुआ तक नहीं गया है। |