Indian Railways News => Topic started by greatindian on Jun 02, 2012 - 21:00:07 PM


Title - रेलवे कर्मचारी संघ के दुमका इकाई का गठन
Posted by : greatindian on Jun 02, 2012 - 21:00:07 PM

दुमका  : भारतीय रेलवे मजदूर संघ से मान्यता प्राप्त पूर्व रेलवे कर्मचारी संघ की एक बैठक शनिवार को दुमका रेलवे स्टेशन परिसर में आसनसोल मंडल के संगठन मंत्री सच्चिदानंद पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि संघ कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान के प्रयासरत है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सोनालाल मुर्मू, संयुक्त सचिव प्रवीर अधिकारी समेत संघ के कई सदस्य मौजूद थे। बैठक के अंत में दुमका शाखा का गठन हुआ है जिसमें सोनालाल मुर्मू को अध्यक्ष, स्टेशन प्रबंधक श्री प्रकाश को सचिव, मुकेश रंजन को संयुक्त सचिव, प्रकाश कुमार को कोषाध्यक्ष, देवेश कुमार झा को उपाध्यक्ष एवं प्रताप सिंह गौर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।