Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 11, 2012 - 03:00:05 AM


Title - रेलवे कर्मियों के लिए लगेंगे शिविर
Posted by : riteshexpert on Sep 11, 2012 - 03:00:05 AM

उदयपुर। रेलवे की ओर से रेल कर्मचारियों के लिए मल्टी स्पेशिएलिटी शिविर लगेंगे।वरिष्ठ जन संपर्क निरीक्षक अशोक कुमार चौहान ने बताया कि अजमेर मंडल की ओर से 19 सितंबर को मावली जंक्शन तथा 20 को राणा प्रतापनगर में शिविर लगेंगे। इनमें कर्मचारियों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण, प्रयोगशाला जांच व ईसीजी आदि की जांच की जाएगी। शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों के अतिरिक्त डॉ. आर.पी. चौधरी (सर्जन), डॉ. प्रदीप जैन (फिजिशियन) तथा डॉ. अंबर दुबे (नेत्र रोग विशेषज्ञ) सेवाएं देंगे।