| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Jan 26, 2013 - 09:00:57 AM |
Title - रेलवे किराये में दो के पांच रुपयेPosted by : railgenie on Jan 26, 2013 - 09:00:57 AM |
|
|
आगरा :यात्री गण कृपया ध्यान दें। टिकट लेने या फिर सामान बुक कराने में छुट्टे रुपये के लिए अब रेलवे में कोई झंझट नहीं होगी। बस दो का पांच और सात का 10 रुपये अदा करें। टिकट विंडो पर यात्रियों की मुश्किल कम करने के लिए रेलवे ने पांच के गुणांक में किराया कर दिया है। ऐसे में यह आम लोगों की जेब पर डाका डालेगा।करीब दस साल के बाद रेलवे ने एसी प्रथम, द्वितीय व तृतीय, स्लीपर क्लास के किराए में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी छह से दस पैसे प्रति किमी है। टिकट विंडो पर खुले पैसे को लेकर अक्सर झंझट होता था परंतु अब इसे खत्म करने के लिए किराए को पांच के गुणांक के आधार पर तय किया गया है। |