Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 22, 2012 - 21:00:10 PM


Title - रेलवे की प्लानिंग फेल, जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन रद्द
Posted by : railgenie on Sep 22, 2012 - 21:00:10 PM

स्पेशल ट्रेन चलाने के मामले में रेलवे प्रशासन की प्लानिंग शनिवार को फेल हो गई। रेलवे ने एनवक्त पर जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन को रद्द करने की घोषणा कर दी। चार दिन पहले ही रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन को शनिवार शाम से चलाने की घोषणा की थी। कुछ यात्रियों ने इस ट्रेन में बुकिंग करा ली थी। अब रेलवे प्रशासन को उन यात्रियों को रिफंड देना पड़ेगा।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि तकनीकी खामी के चलते ट्रेन रद्द की गई है। इसको चलाने की तिथि जल्दी ही घोषित कर दी जाएगी। रेल प्रशासन ने यात्रीभार को देखते हुए जयपुर से श्रीगंगानगर के बीच साप्ताहिक होली डे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था। यह ट्रेन जयपुर से प्रत्येक शनिवार को शाम 6:50 बजे रवाना होकर रविवार को सुबह 9:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचनी थी। वापसी में श्रीगंगानगर से प्रत्येक सोमवार को सुबह 10:40 बजे रवाना होकर रात 11:15 बजे जयपुर पहुंचने का टाइम घोषित किया गया था।