| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Aug 05, 2012 - 15:21:25 PM |
Title - रेलवे के पे ऑफिस में निकली नागिनPosted by : puneetmafia on Aug 05, 2012 - 15:21:25 PM |
|
|
रतलाम माल गोदाम के समीप स्थित रेलवे के पे ऑफिस में शनिवार दोपहर 12.30 बजे 5 फीट लंबी नागिन आ गई। विभाग के असिस्टेंट डिवीजन कैशियर आर.के. श्रीवास्तव की नजर जैसे ही पड़ी वे चौंक गए। इसके बाद वह विभाग के सुविधाघर के नल पर जाकर बैठ गई। थोड़ी ही देर में इंचार्ज जगदीश श्रीवास्तव, अरविंद बालोचा, कैशियर दीपक शर्मा व सुरक्षा गार्ड पहुंचे। विभाग के कैशियर रणवीरसिंह सांप पकडऩे वाले अमरसिंह राठौर को लेकर आए। राठौर जैसे ही पहुंचे नागिन विभाग के पीछे स्थित जाली से बाहर निकल गई। नागिन की वजह से विभाग में करीब एक घंटे तक हलचल मची रही।यहां दे सूचना-बारिश के साथ ही सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। यदि सांप निकलता है तो अमरसिंह राठौर के मोबाइल फोन नंबर 9329385066 पर दे सूचना सकते हैं या फिर इनके निवास सुरभि परिसर में भी सूचना कर सकते हैं। |