Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 18, 2013 - 04:01:21 AM


Title - रेलवे के राजस्व में 12.73 प्रतिशत वृद्धि
Posted by : railgenie on Jun 18, 2013 - 04:01:21 AM

नई दिल्ली. रेलवे के राजस्व में गत अप्रैल-मई के दौरान 12.73 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई. रेलवे ने एक अप्रैल में 31 मई के दौरान पिछले साल की इस अवधि के दौरान प्राप्त राजस्व 19905.32 करोड़ की तुलना में 12.73 प्रतिशत की बढोत्तरी के साथ 22433.30 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जित किया है.
इस दौरान माल ढुलाई से होने वाली आय में 10.52 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है. पिछले साल अप्रैल मई के दौरान माल भाड़े में 14169.34 करोड़ रूपए आय की तुलना में इस साल अवधि मे 15660.11 करोड़ रूपए की आय हुई है.
इस अवधि में यात्री किराए से आय 4940.04 करोड़ रूपए से बढकर 5803.43 करोड़ हो गई. अन्य मदो से इस वर्ष अप्रैल-मई मे 696.12 करोड़ रूपए की आय हुई.