Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 20, 2013 - 20:58:57 PM


Title - रेलवे ने खींचा जन्माष्टमी की तैयारियों का खाका
Posted by : irmafia on Aug 20, 2013 - 20:58:57 PM

मथुरा: ब्रज में आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों के लिए रेलवे ने भी खाका खींच लिया है। मेले के दौरान 27 से 30 अगस्त तक रेलवे यात्रियों के विशेष सुविधा मुहैया कराएगा।
मेले के दौरान मथुरा जंक्शन, भूतेश्वर, गोवर्धन रेलवे स्टेशन से हजारों श्रद्धालुओं के आवागमन की संभावना है। मेले के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए जंक्शन पर आठ, भूतेश्वर पर दो, गोवर्धन पर तीन अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। यात्रियों को ट्रेनों की छत पर चढ़ने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। पीआरओ भूपेंदर ढिल्लन का कहना है कि मेले के दौरान 27 से 30 अगस्त तक यात्रियों को सुविधा मुहैया करायी जाएगी।