Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on May 11, 2013 - 03:00:06 AM


Title - रेलवे ने तीन सेट जीत कब्जाई चैंपियनशिप
Posted by : nikhilndls on May 11, 2013 - 03:00:06 AM

मैनपुरी: नगर के एकमन यूनियन क्लब में बिग 92.7 एफएम के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में शुक्रवार को रेलवे क्लब ने पांच सेटों में से तीन सेट जीतकर घुटारा क्लब को हराकर चैंपियनशिप बिग यूनाइटेड कप जीत लिया। फाइनल मैच में पहला सेट रेलवे ने 25-13 से जीता, दूसरा सेट घुटारा ने 25-22 से जीता, तीसरा सेट पुन: रेलवे ने 25-21 से जीता। चौथे सेट में घुटारा ने फिर से 25-20 से जीत हासिल कर मैच को रोमांचक बना दिया। लेकिन अंतत: रेलवे ने अंतिम पांचवे सेट में 25-09 गोल मार कर विजेता ट्राफी जीत ली।
मुख्य अतिथि सदर विधायक राजकुमार यादव ने इस मौके पर कहा कि खेल में हार-जीत एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। जिसमें एक टीम की हार और दूसरे की जीत सुनिश्चित होती है। हारे हुए खिलाड़ी अपनी हार से अपनी कमियों को सीखें और उन्हें अगली बार न दुहराते हुए विजेता बनें।
अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को बिग 92.7 एफएम बिग यूनाइटेड कप प्रदान किया गया। उपविजेता टीम को भी शील्ड प्रदानकर पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर अमर पचौरी, रमेश चंद्रभाटिया, सर्वेश यादव, नवीन मिश्रा, राघवेंद्र दुबे, छुटका यादव, दीपक गुप्ता, संदीप पचौरी आदि मौजूद थे।