Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 08, 2012 - 21:00:14 PM


Title - रेलवे ने नगर निगम को लिखा पत्र - Railways wrote to the municipal - Navbharat Times
Posted by : railgenie on Jun 08, 2012 - 21:00:14 PM

एस ॥ ओल्ड फरीदाबाद : फोर्थ लाइन के आड़े आ रही आजाद नगर और गायकवाड़ झुग्गियों को हटाने को लेकर नॉर्दर्न रेलवे के हेडक्वार्टर की ओर से फरीदाबाद नगर निगम को पत्र भेजा गया है।

बता दें कि जुलाई 2011 में रेलवे की ओर से झुग्गियों को खाली करने के लिए रेलवे की ओर से पहला नोटिस दिया गया था, जिसमें रेलवे ने 28 जुलाई तक झुग्गियों को खाली करने अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद झुग्गी वासियों ने नगर निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन कर निगम कमिश्नर से राहत की गुहार लगाई। तब निगम कमिश्नर डी सुरेश ने नॉर्दर्न रेलवे को पत्र लिखकर मोहलत मांगी थी कि झुग्गियों की तोड़फोड़ को तब के लिए टाल दिया जाए, जब तक निगम उनके लिए कोई दूसरी जगह नहीं तलाश ली जाती है। एक साल बीत जाने के बाद भी निगम अपने वायदे को पूरा नहीं कर पाया है। नॉर्दर्न रेलवे के प्रवक्ता ए. एस. नेगी ने बताया कि फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर बैठक के लिए डेट फाइनल करने के लिए कहा है और साथ झुग्गियों को शिफ्ट करने की बात कही है।