| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on May 05, 2013 - 00:00:03 AM |
Title - रेलवे ने मालगोदाम के पास से हटाया अतिक्रमणPosted by : railgenie on May 05, 2013 - 00:00:03 AM |
|
|
बलिया : आरपीएफ व इंजीनियरिंग विभाग ने संयुक्त अभियान के तहत शनिवार को माडल रेलवे स्टेशन के मालगोदाम स्थित आउटर सिग्नल के पास अतिक्रमण को हटाया। आरपीएफ इंचार्ज प्रमोद लाकड़ा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में काजीपुरा से लेकर उसके आसपास के अतिक्रमण को हटाया गया। इस औचक अभियान से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमणकारी सामान व दुकानों को ताबड़तोड़ हटाने लगे। संयुक्त अभियान के तहत सर्कुलेटिंग एरिया में बनाई गई दुकानों को हटाने के साथ ही अवैध निर्माण को भी तोड़ दिया गया। |