| Indian Railways News => | Topic started by AllIsWell on Aug 28, 2013 - 19:56:36 PM |
Title - रेलवे बोर्ड की अनदेखी: बिना बोगियों के पटरियों पर कैसे आए ट्रेनPosted by : AllIsWell on Aug 28, 2013 - 19:56:36 PM |
|
|
बिलासपुर। रेलवे बोर्ड की अनदेखी के चलते जोन की वे ट्रेनें शुरू नहीं हो पा रही हैं, जिनकी घोषणा रेल बजट में की गई थी। जनशताब्दी एक्सप्रेस को दो साल बाद भी गोंदिया तक शुरू नहीं किया जा सका, जबकि वर्ष 2013-14 के रेल बजट में घोषित 5 में से एक भी ट्रेन को शुरू नहीं किया जा सका है। रेलवे बोर्ड ने जोन को बोगियां तो दी, लेकिन आधी अधूरी। नतीजा यह कि नई बोगियां पटरियों पर आने के बजाय यार्ड में डंप कर दी गईं हैं। |