Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 11, 2012 - 00:01:20 AM


Title - रेलवे भर्ती बोर्ड के दफ्तर के बाहर अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
Posted by : railgenie on Sep 11, 2012 - 00:01:20 AM

भोपाल। जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मिलने में हो रही देरी से नाराज सैंकड़ों अभ्यर्थियों ने शनिवार दोपहर रेलवे भर्ती बोर्ड के दफ्तर के सामने जमकर हंगामा किया।इस बीच उग्र होते छात्रों को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग किया। हालांकि इस घटना में किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई है। रविवार को इन अभ्यर्थियों की भोपाल और जबलपुर में परीक्षा है, लेकिन घर पर प्रवेश पत्र न मिलने के कारण इन लोगों को भोपाल आना पड़ा।शाम तक इन लोगों को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाए थे। ये छात्र सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं देश के विभिन्न इलाकों से भोपाल आए थे।