Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 29, 2012 - 21:00:15 PM


Title - रेलवे लाइन पर गिरी चंट्टान, ट्रेनें रद्द
Posted by : riteshexpert on Aug 29, 2012 - 21:00:15 PM

सोनभद्र : बारिश के पानी ने सारे इंतजाम धुल दिये हैं। चुर्क व अगोरी खास रेलवे स्टेशन के बीच रविवार की सुबह मारकुंडी घाटी में चंट्टान गिरने से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया।बरेली से चोपन जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस राब‌र्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह चार बजे पहुंची। इस ट्रेन के जाने के बाद चोपन से चुनार की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सवा चार बजे राब‌र्ट्सगंज पहुंची। इन दो ट्रेनों के जाने के बाद हटिया से अमृतसर जाने वाली मूरी एक्सप्रेस करीब छह सुबह रवाना हो गई। इस ट्रेन के जाने के बाद करीब साढ़े छह बजे अगोरी व चुर्क के बीच रेलवे लाइन पर एक चंट्टान जा गिरी। चंट्टान गिरने की सूचना मिलते ही महकमे के अधिकारी सक्रिय हो गए। ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया। इसी दौरान सूचना मिली कि राब‌र्ट्सगंज व खैराही के बीच कई स्थानों पर रेलवे लाइन डूब गई है। जिसकी सूचना रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूप के दिशा निर्देश पर सिंगरौली से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व बरवाडीह से चुनार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। इधर भारी बारिश से राब‌र्ट्सगंज से वाराणसी व मीरजापुर सड़क मार्ग पहले ही बंद है। लोगों को एक ट्रेन का सहारा था लेकिन वाराणसी की इंटरसिटी निरस्त होने से लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन से लोगों को वापस लौटना पड़ा।