Indian Railways News => Topic started by Mafia on Apr 28, 2013 - 03:00:04 AM


Title - रेलवे लेगा 20 घंटे का मेगा ब्लॉक
Posted by : Mafia on Apr 28, 2013 - 03:00:04 AM

जागरण संवाददाता, आगरा: स्ट्रैची ब्रिज के स्पॉन को बदलने के लिए रेलवे रविवार सुबह सात बजे से 20 घंटे का मेगा ब्लॉक लेने जा रहा है। बयाना जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व में रद की गई आगरा कैंट-बयाना मेमो अब अपने निर्धारित समय पर चलेगी, जबकि टूंडला कैंट मेमो रद्द रहेगी।
जनसंपर्क अधिकारी भूपिन्दर ढिल्लन का कहना है कि इटावा-टूंडला-आगरा कैंट मेमो को टूंडला से आगरा कैंट तथा कैंट-टूंडला-इटावा मेमो को कैंट से टूंडला के बीच आंशिक तौर पर रद्द किया गया है। आगरा-लखनऊ इंटरसिटी और इलाहाबाद मथुरा एक्सप्रेस के गुजरने के बाद ब्लॉक लिया जाएगा, जो कि 29 अप्रैल की सुबह तीन बजे तक रहेगा। लखनऊ-आगरा इंटरसिटी यमुना ब्रिज-राजा की मंडी-कैंट के बदले यमुना ब्रिज, आगरा फोर्ट, ईदगाह से होते हुए कैंट पहुंचेगी। मेगा ब्लॉक के दौरान ब्रिज के स्पॉन नंबर 8 को बदला जाएगा।