Indian Railways News => Topic started by messanger on Aug 22, 2013 - 17:57:45 PM


Title - रेलवे वेंडर्स के समर्थन में जंतर-मंतर पर जुटेंगे सांसद
Posted by : messanger on Aug 22, 2013 - 17:57:45 PM

रेलवे स्टेशनों पर वर्षो से स्टाल, ट्रॉली लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले वेंडर्स को बेरोजगार होने से बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता व सांसद उनके समर्थन में आ गए हैं। वे बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होंगे।
भारतीय रेलवे खान-पान लाइसेंसेज वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता का कहना है कि कई वेंडर्स रेल प्रशासन की नीतियों से भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। अपनी समस्या दूर करने के लिए वर्षो से सरकार के आगे गुहार लगाने के बाद भी उनकी कोई नहीं सुन रहा है। इसलिए देशभर से रेलवे वेंडर्स 22 अगस्त को दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। उनके समर्थन में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर तथा सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, प्रबोध पांडा, ओम प्रकाश यादव, आलोक तिवारी, दर्शन सिंह यादव, संजय पाटिल भी प्रदर्शन में शामिल होंगे।
आइआरसीटीसी पॉलिसी 2005 के अनुसार, रेलवे स्टेशनों पर काम करने वाले वेंडर्स को सामान्य (75 प्रतिशत) तथा आरक्षित (25 प्रतिशत) में विभाजित करने में मापदंडों का उल्लंघन कर कई लोगों को बेरोजगार कर दिया गया है। जिससे उनके सामने भूखमरी की नौबत आ गई है।