Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Sep 28, 2013 - 21:00:12 PM


Title - रेलवे संरक्षा अधिकारी के समक्ष 18 ने दिया बयान
Posted by : AllIsWell on Sep 28, 2013 - 21:00:12 PM

खगड़िया: रेल सरंक्षा आयुक्त आरके करदम ने शुक्रवार को रेलवे के गेस्ट हाउस में धमारा रेल हादसे को लेकर गवाहों का बयान लिया। इस दौरान 18 लोगों ने अपना बयान दर्ज कराया। जिसमें तीन के स्टेटमेंट का क्रास हुआ। यानी उनके बयान पर अधिकारियों ने सवाल कर पूछताछ की। जांच का काम शनिवार को भी जारी रहेगा। अधिकारी अभी कुछ भी खुलासा नहीं कर रहे हैं। समस्तीपुर के सीनियर डीसीएम एएमआई हूमांयू ने सिर्फ 18 गवाहों के बयान लिए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जांच पूरा होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने गवाही देने वालों का नाम तक बताने से इंकार कर दिया।
बताते चलें कि 19 अगस्त को मानसी-सहरसा रेलखंड के धमारा रेलवे स्टेशन पर सहरसा-पटना राज्यरानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 28 लोगों की कटकर मौत हो गयी थी। उस समय यहां पहुंचे रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने संरक्षा अधिकारी से जांच कराने की घोषणा की थी। इसी क्रम में संरक्षा अधिकारी गुरुवार को धमारा स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया था और रेल अधिकारी व कर्मी से पूछताछ की थी।