Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 22, 2013 - 17:57:20 PM


Title - रेलवे साइडिंग के विस्तार की कवायद
Posted by : eabhi200k on Aug 22, 2013 - 17:57:20 PM

सीसीएल बीएंड के प्रक्षेत्र की करगली वाशरी एवं ढोरी प्रक्षेत्र की तारमी कोलियरी की रेलवे साइडिंग के विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। सीसीएल एवं रेलवे के उच्चाधिकारियों ने बुधवार को इन दोनों क्षेत्रों का दौरा कर निरीक्षण किया।
मौके पर सीसीएल के निदेशक तकनीकी टीके नाग, रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य परिचालन प्रबंधक (सीओएम) दीपक नाथ, धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक (डीओएम) वेद प्रकाश, सीसीएल बीएंड के जीएम अनुराग कुमार एवं ढोरी जीएम चरण सिंह शामिल थे।
अधिकारियों ने बताया कि करगली से नॉन कोकिंग काले के उत्पादन को ध्यान में रखते हुए इसके विस्तार की कवायद तेज की गयी है। विस्तार के बाद 58 बोगी में कोयला लोडिंग कार्य संभव हो पाएगा। जबकि तारमी रेलवे साइडिंग की लंबाई कम होने से लोडिंग कार्य में दिक्कत आ रही है। मौके पर सीसीएल बीएंडके के एजीएम मोहम्मद मोइनुद्दीन, सीसीएल मुख्यालय के जीएम सेल्स एस गुप्ता, जीएम इंडस्ट्रियल कंस्ट्रक्शन सीबी सिंह, डिप्टी चीफ सेल्स अजित सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
करगली वाशरी पीओ डी सिंह ने बताया कि वाशरी साइडिंग में तीन लाइन के विस्तार की जरूरत है। इस साइडिंग में रेलवे की 6 ट्रैक हैं। एक को हटाकर प्लेटफार्म नंबर दो का विस्तार किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान वाशरी अधिकारियों ने रैक में पत्थर होने की शिकायत की। तीन दिन से खड़े एक रैक को भी दिखाया गया, जिसमें काफी पत्थर लोड था। वाशरी अधिकारियों ने बताया कि पत्थर हटाने को लेकर भी काफी समय की बर्बादी होती है।