| Indian Railways News => | Topic started by greatindian on May 02, 2013 - 03:00:36 AM |
Title - रेलवे स्टेशन पर दुकान बेचने वाला नटवरलाल धरायाPosted by : greatindian on May 02, 2013 - 03:00:36 AM |
|
|
बांका, हमारे प्रतिनिधि : रेलवे स्टेशन पर दुकान के लिए जमीन बेचने वाले एक ठग को बांका पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार नटवरलाल का नाम फ्रांसिस थामस तथा अपने को लखनऊ का रखने वाला बता रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी बांका शहर में कटोरिया रोड स्थित एक होटल से किया है। उसकी गिरफ्तारी प्रशिक्षु आईपीएस दीपक वरणवाल व थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय की अगुवाई में पुलिस टीम ने की है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नटवरलाल पिछले एक महीने से उक्त होटल में रह कर अपने को रेलवे का अधिकारी बता रहा था और रेलवे स्टेशन पर दुकान के लिए पांच से दस हजार रुपया वसूल रहा था। |