| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on May 07, 2013 - 21:00:47 PM |
Title - लालू ने दिया रेल मंत्री बंसल को ईमानदारी का 'सर्टिफिकेट', नीतीश पर निकाली भड़ासPosted by : puneetmafia on May 07, 2013 - 21:00:47 PM |
|
|
परिवर्तन रैली की तैयारी को लेकर राज्य में घूम रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद हर सभा में नीतीश पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि जिस तरह सांड़ लाल कपड़ा देखकर भड़क जाता है। नीतीश कुमार काला कपड़ा देखकर भड़क जाते हैं। अपने चुटीले अंदाज में उन्होंने कहा कि ‘हम काले हैं तो क्या हुआ, तुझको भगाने वाले हैं’। जनसभा नालंदा जिले के बिहारशरीफ के बाजार समिति में आयोजित थी। |