Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 05, 2012 - 00:20:05 AM


Title - विक्रमशिला एक्सप्रेस के लिए एसी टू का एक कोच आया
Posted by : nikhilndls on Aug 05, 2012 - 00:20:05 AM

विक्रमशिला एक्सप्रेस के लिए एसी टू का एक कोच आया
जागरण प्रतिनिधि, भागलपुर : 12367 अप एवं 12368 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस जल्द ही 23 कोच का हो जाएगा। इस ट्रेन में कुछ दिनों में एसी टू का एक अतिरिक्त कोच जुड़ जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को एसी टू का एक कोच भागलपुर पहुंच गया है। यार्ड कर्मी तीन और कोच के आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके आते ही 23 कोच का परिचालन प्रारंभ हो जाएगा और एसी टू की सीट बढ़कर 66 हो जाएगी। यहां यह बता दें कि विक्रमशिला एक्सप्रेस का तीन रैक रास्ते में रहती है और भागलपुर एक रैक को स्पेयर के रूप में रखा जाता है। सूत्रों ने बताया कि एसी टू के अलावा एसी थ्री का भी एक कोच जोड़ने की योजना है, लेकिन इसपर अभी बोर्ड की मुहर नहीं लगी है।

विक्रमशिला एक्सप्रेस अभी 22 कोच की है। इसको 24 कोच का करने की योजना है। इसके लिए भागलपुर से दिल्ली के बीच एक अतिरिक्त कोच लगाकर इंजन की क्षमता की जांच की गई थी। इंजन की क्षमता को देखते हुए एक और एसी कोच लगाकर ट्रेन को चलाने में रेलवे को परेशानी नहीं होगी।

मालूम हो कि भाजपा प्रवक्ता व स्थानीय सांसद शाहनवाज हुसैन पिछले दिनों रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिलकर विक्रमशिला एक्सप्रेस में एक और एसी टू कोच लगाने की मांग की थी। उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए रेलवे यह कदम उठाया गया है। यह भी बता दें कि विक्रमशिला एक्सप्रेस में एसी वन एवं टू की एक ही बोगी है, जिसमें 10 सीट एसी वन व 20 सीट एसी टू का है। वर्षो से एक और एसी टू बोगी की मांग यहां की जनता द्वारा की जा रही थी।