Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Jun 01, 2012 - 03:00:31 AM


Title - विशेष ट्रेन के ठहराव की मांग 9319407
Posted by : ConfirmTicket on Jun 01, 2012 - 03:00:31 AM

मसकनवा (गोंडा), 31 मई : जनवादी नौजवान सभा ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के ठहराव की मांग की है।

मंडल रेल प्रबन्धक लखनऊ को पत्र भेजकर गोरखपुर-लोकमान्य तिलक विशेष ट्रेन तथा गोरखपुर-पुणे विशेष ट्रेन के ठहराव की मांग करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम व सहालग के चलते यात्रियों की भारी भीड़ होती है। परन्तु ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।