Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 19, 2017 - 10:55:12 AM


Title - सांसद में उठेगा धनबाद - चंद्रपुरा रेल मार्ग बंद होने का मुद्दा
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 19, 2017 - 10:55:12 AM

अचानक बंद किये गए 123 वर्ष पुराने धनबाद - चंद्रपुरा रेलमार्ग का मुद्दा 12 जुलाई से शुरू हो रही राज्य सभा में गूँज सकता है | सांसदों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक ही ये मार्ग बंद कर दिया गया है को सिर्फ कोयलांचल ही नहीं पूरे झारखंड का अपमान है | रेल मार्ग बंद होने से यातायात कि बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है  |
सांसद ने कहा कि अगर डीसी लाइन आग से प्रभावित नहीं है तो इसे पुनः शुरू करके ही दम लिया जाएगा | इसके लिए शीघ्र ही पीएम को पत्र लिखा जाएगा और कोई वैकल्पिक व्यवस्था ढूढ़ने को बाध्य किया जाएगा | इसके अलावा राजधानी एक्सप्रेस को भी रोका जा सकता है जिससे समस्या का हल जल्द से जल्द मिल सके | 
पिछले दिनों कुछ युवकों ने मालगाड़ी में लूटपाट की और अलेप्पी ट्रेन पर पथराव भी किया जिसमे कुछ यात्री चोटिल हो गए थे | 

-HINDI-