Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Nov 04, 2012 - 09:00:36 AM


Title - सिख स्पैशल ट्रेन रद्द
Posted by : nikhilndls on Nov 04, 2012 - 09:00:36 AM

चंडीगढ़ : पंजाब व शहर के लोगों को प्रमुख सिख धार्मिक स्थलों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कार्पोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) ने 22 नवम्बर को स्पैशल ट्रेन चलाए जाने की घोषणा 2 माह पूर्व की थी लेकिन अच्छा रिस्पांस न मिलने की वजह से इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इस ट्रेन को अब दक्षिण भारत दर्शन के नाम से 5 दक्षिण भारत में स्थित धार्मिक स्थलों के लिए चलाया जाएगा।इसकी पुष्टि आई.आर.सी.टी.सी. के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की। आई.आर.सी.टी.सी. से मिली जानकारी अनुसार एन.जैड बी.डी.-60 ट्रेन चंडीगढ़ से 22 नवम्बर को चलाई जानी थी लेकिन इस ट्रेन की बुकिंग में लोगों की रुचि कम होने के कारण इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। पिछले 2 महीनों में 60 से भी कम बुकिंग दर्ज की गई थी जबकि ट्रेन की सीटों की क्षमता 450 से अधिक थी। कम रिस्पांस के कारण यह फैसला लिया गया है अगर यह ट्रेन आई.आर.सी.टी.सी. चलाती तो उसे 15 लाख से अधिक का नुक्सान हो रहा था। वहीं, इस ट्रेन को एन.जैड बी.डी.-65 के नंबर से दक्षिण भारत दर्शन ट्रेन 22 नवम्बर से चंडीगढ़ से चलाई जाएगी।

यह टूअर 11 रातें व 12 दिनों का होगा। इसके लिए प्रतिव्यक्ति 6192 रुपए देने होंगे। इस टिकट पर यात्री को किराए के दाम पर खाना, रहने व अन्य साधनों की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। यह ट्रेन 5 दिसम्बर को वापस चंडीगढ़ लौटेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ के रास्ते दिल्ली कैंट, जयपुर, शिरडी, तिरुपति, रमेश्वरम, मदुरई व कन्याकुमारी जाएगी तथा 5 दिसम्बर को चंडीगढ़ वापस लौटेगी। आई.आर.सी.टी.सी. ने 26 दिसम्बर को चंडीगढ़ से ट्रेन नंबर एन.जैड बी.डी.-63 भारतदर्शन के नाम से 7 जोतर ङ्क्षलगों के लिए 12 दिनों का स्पैशल टूअर आयोजित किया है जिसके लिए यात्री को 6192 रुपए देने होंगे।

यह ट्रेन उच्चैन, द्वारिका, वैरावल, औरंगाबाद, नासिक आदि जगहों पर स्थित जोतरलिंगों के दर्शन करवाए जाएंगे। यात्री को 6192 रुपए के खर्च पर यह सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी उसे कोई अतिरिक्त खर्च नहीं देना होगा। सभी खर्च टिकट की कीमत में ही वसूला जाएगा। यह ट्रेन 6 जनवरी, 2013 को चंडीगढ़ वापस पहुंचेगी। अधिक जानकारी के लिए रेल टूरिज्म इंडिया डाट काम पर या आई.आर.सी.टी.सी. कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।