Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jun 09, 2012 - 15:00:08 PM


Title - सिस्टम फेल होने पर रेलवे स्टेशन पर हंगामा 9350516
Posted by : irmafia on Jun 09, 2012 - 15:00:08 PM

बुलंदशहर : रेलवे स्टेशन बुलंदशहर का आरक्षण सिस्टम गुरुवार दोपहर दो बजे से शुक्रवार सुबह तक ठप रहा। तत्काल में टिकट लेने वाले लोग रात भर स्टेशन पर बैठे रहे। सुबह काउंटर न खुलने पर यात्री भड़क गए तथा स्टेशन अधीक्षक का घेराव कर घंटो हंगामा काटा।

शुक्रवार सुबह बुलंदशहर स्थित रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। उनका आरोप था कि वह तत्काल में आरक्षण कराने के लिए रात से ही आरक्षण खिड़की पर बैठे हैं, लेकिन कर्मचारी लिंक फेल होने व प्रिंटर खराब होने का बहाना बनाकर परेशान कर रहे हैं।

हंगामे को शांत कराने आए स्टेशन अधीक्षक को गुस्साए यात्रियों ने बंधक बना लिया। जीआरपी व आरपीएफ के जवानों के आने पर ही उन्हें छोड़ा। यात्री राजा शर्मा, सुधीर और लोकेश ने बताया कि वह 60 किमी दूर छतारी के गांव अहमदवास से आये हैं।

यात्री वीरपाल ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक का व्यवहार भी अभद्रता पूर्ण रहा। उधर, स्टेशन अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि वह गुलावठी में तैनात हैं और यहां के अधीक्षक की छुट्टी पर कार्य कर रहे हैं। बताया कि प्रिंटर की खराबी के बारे में गुरुवार दो बजे ही मुरादाबाद डिवीजन को बता दिया था, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई।