Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 05, 2012 - 09:01:38 AM


Title - सीढि़यों पर चढ़ेंगे नहीं, सरकेंगे यात्री
Posted by : puneetmafia on Aug 05, 2012 - 09:01:38 AM

इलाहाबाद : कुंभ के दौरान गंगा-यमुना और सरस्वती के संगम में पुण्य की डुबकी लगाने आने वाले मुसाफिरों को जंक्शन पर सीढि़यां नहीं चढ़नी होंगी। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से उनको स्वचालित सीढि़यों की सौगात देने का निर्णय लिया गया है।

उत्तर मध्य रेलवे की ओर से पिछले दिनों इलाहाबाद सहित जोन के कुछ अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर एस्केलेटर लगाने का फैसला लिया गया था। इस हेतु रेलवे बोर्ड की मंजूरी भी मिल गई थी। इलाहाबाद में कुल पांच एस्केलेटर लगाए जाने की बात थी लेकिन काम न शुरू होने के चलते यह समझा जा रहा था कि शायद यह सुविधा महाकुंभ के बाद ही मुसाफिरों को मुहैया हो सके लेकिन रेलवे प्रशासन ने महाकुंभ के पूर्व दो एस्केलेटर मुहैया करा देने का निर्णय लिया है जिसमें से एक जंक्शन के सिविल लाइंस साइड की तरफ से प्लेटफार्म नंबर एक की ओर जाने वाले ओवरब्रिज पर तो दूसरा प्लेटफार्म नंबर एक से सिविल लाइंस साइड की ओर जाने वाले ओवरब्रिज पर लगेगा। दोनों स्वचालित सीढि़यों की स्थापना पर 22 लाख से ज्यादा का बजट खर्च होने का अनुमान है। रेलवे की ओर से कार्य के लिए बकायदा निविदा आमंत्रित की गई है जिसके अनुसार अक्टूबर माह तक एस्केलेटर लगाने के कार्य को पूरा कर लिया जाना है। यानी कुंभ यात्रियों को जंक्शन पर सीढि़यां चढ़नी नहीं होंगी बल्कि वे सरकते हुए आसानी से एक से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे।