Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 07, 2016 - 13:51:09 PM


Title - सेल्फी लेने के चक्कर में गुजार ली खुद पर से ट्रेन, बच गयी जान
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 07, 2016 - 13:51:09 PM

लोग आजकल सेल्फी लेने के लिए किसी भी हद तक जाने के लियए तैयार रहते हैं और सेल्फी लेते समय जान चली गायी सुनने में भी बहुत आता है | कुछ ऐसा ही नया करने का प्रयास किया है मुम्बई के आकाश गायकवाड़ ने, हालाँकि इस व्यक्ति का जीवन तो बिलकुल सही सलामत है पर हरकत अति मूर्खतापूर्ण|
अपनी बहन से औरंगाबाद मिलने आये इस व्यक्ति ने औरंगाबाद रेलवे क्रासिंग के पास सेल्फी लेने के लिए पहले तो रेलवे ट्रैक के बीचो बीच खुद को खड़ा कर दिया पर ट्रेन आता देख ट्रैक पर लेट कर सेल्फी लेने लगा| जल्दी बाजी में उसके हाथ से फ़ोन गिर गया पर फिर भी ये व्यक्ति  वहीँ जमा रहा| ट्रेन का ड्राइवर जब तक ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकता तब तक कुछ बोगियां गायकवाड़ के ऊपर से गुजर चुकी थीं पर संयोगवश गायकवाड़ सही सलामत बाहर निकल आया|
लोगों ने उसे निकाला और रेलवे पुलिस के हाथों सौंप दिया| पुलिस ने "एटेम्पट टू सुसाइड" यानी आत्महत्या का प्रयास का केस लगाया पर बाद में बेल पर इसे छोड़ दिया| पुलिस के अनुसार इस तरह का वाकया पहली बार देखने में आया है|

-HINDI-