| स्टेशनों पर दिन भर मची रही अफरा-तफरी,घटनास्थल की ओर भागे परिजन,ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे यात् by eabhi200k on 20 August, 2013 - 08:57 PM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | स्टेशनों पर दिन भर मची रही अफरा-तफरी,घटनास्थल की ओर भागे परिजन,ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे यात् on 20 August, 2013 - 08:57 PM | |
खगड़िया जंकशन पर सोमवार को अफरातफरी का माहौल रहा. धमारा में राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से श्रद्धालुओं की मौत की खबर पूरे जिले में जंगल की आग की तरह फैल गयी. इसके बाद अन्य जगहों के साथ-साथ खगड़िया स्टेशन पर टेन के इंतजार में खड़े यात्री व राज्यरानी एक्सप्रेस से आ रहे यात्री के इंतजार में खड़े उनके परिजन विचलित हो उठे. देखते ही देखते स्टेशन पर खड़े लोग स्टेशन मास्टर के कक्ष में व पूछताछ काउंटर पर पहुंच कर विस्तृत जानकारी मांगने लगे. आरंभ में इन दोनों जगहों पर बैठे रेलकर्मियों को भी पूरी जानकारी नहीं थी. जिस कारण यात्रियों के सवालों के जवाब देने में वे असमर्थ दिखे. इससे लोगों की बेचैनी और बढ़ गयी. कुछ समय बाद जब यह बात सामने आयी कि ट्रेन पर सवार यात्री सुरक्षित हैं, तो परिजनों के इंतजार में खड़े लोग शांत हुए.धमारा में रेल हादसा की खबर जिले में जंगल की आग की तरह फैल गयी. कई गांवों से लोग कात्यायनी स्थान गये हुए थे. इसमें अधिकतर लोग सुबह सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर से ही गये थे तथा इस ट्रेन से उतरने वाले कई लोगों की मौत राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई थी. | ||