Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Aug 04, 2012 - 06:20:05 AM


Title - हंसडीहा-मंदारहिल रेल लाइन तैयार
Posted by : railenquiry on Aug 04, 2012 - 06:20:05 AM

हंसडीहा-मंदारहिल रेल लाइन तैयार
हंसडीहा, संवाद सूत्र : मंदारहिल रामपुरहाट नई बडी रेल लाइन परियोजना के प्रथम चरण का कार्य यानी बिहार के बौंसी से झारखंड के हंसडीहा के बीच 24 किलोमीटर तक रेल लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद रेलवे द्वारा केन्द्रीय सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) जांच कराने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आठ अगस्त से 12 अगस्त के बीच सीआरएस जांच कराए जाने की तैयारी है। हालांकि रेलवे ने अभी तक अधिकारिक तौर पर सीआरएस जांच की तिथि तय नहीं की है। पर रेलवे सूत्रों की माने तो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को हंसडीहा से भागलपुर की यात्रा रेलगाड़ी से कराने का तोहफा देने की तैयारी भी लगभग की जा चुकी है। कमिश्नर आफ रेलवे सिक्यूरिटि के आगमन को लेकर ही पिछले कुछ दिनों से रेलवे विजिलेंस के अधिकारी लगातार तकनीकी कार्यो की निरीक्षण करने में जुटे हैं। वहीं पूर्व रेलवे के मालदा डिविजन के चीफ इंजीनियर आर के यादव एवं एइएन एस.के. मोइत्रा सीआरएस को लेकर यहां कैंप किए हुए हैं। यहां बता दें कि मंदारहिल-हंसडीहा रेल लाइन का कार्य पूरा हो जाने के बाद मालगाड़ी का परिचालन शुरू हो गया है। सप्ताह में दो दिन मालगाडी से पत्थर की ढुलाई की जा रही है। मंदारहिल स्टेशन और हंसडीहा जंक्शन के बीच पांडे टोला हाल्ट (श्यामबाजार) व कमराडोल हाल्ट भी बनकर तैयार है।