Indian Railways News => Topic started by Mafia on May 05, 2013 - 15:00:10 PM


Title - हाई टेक्नॉलजी कोच से सफर सेफ
Posted by : Mafia on May 05, 2013 - 15:00:10 PM

दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले अब और सेफ होंगे। क्योंकि इस ट्रेन में खास तकनीक युक्त आधुनिक कोच लगाए गए हैं। नॉदर्न वेस्टर्न रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, शताब्दी एक्सपे्रस के पूरे रैक को बदल दिया गया है। काफी दिन से इस ट्रेन को अपडेट करने की कवायद चल रही थी। शनिवार को पूरी तरह से अपडेट होकर यह ट्रेन गुड़गांव स्टेशन पर सुबह 6:55 बजे पहुंची। लोगों ने इसके सफर का पूरा आनंद लिया।
एलएचबी डिब्बों में नहीं रहेगा दुर्घटना का डर
इस ट्रेन में लिंक हॉल्फमैन बुश (एलएचबी) डिब्बे लगाए गए हैं, जिन्हें जर्मनी से मंगाया गया है। डिब्बों की विशेषता यह है कि ये डिब्बे पूरी तरह स्टेलनेस स्टील के बने हैं। जिसकी वजह से यह सामान्य कोच से बेहद हल्के और सुरक्षित होते हैं। टक्कर या दुर्घटना होने की स्थिति में भी ये कम से कम नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही इन डिब्बों में सामान्य ट्रेन की तुलना में काफी कम नॉइस होता है, जिसकी वजह से यह नॉइस पलूशन भी बेहद कम करती है और ट्रेन के अंदर भी यात्री काफी कंफरटेबल महसूस करते हैं।
एंटी टेलिस्कोपिक के चलते डिब्बे कम हिलते हैं
इसके अलावा, ये कोच एंटी टेलिस्कोपिक युक्त हैं, जिनकी वजह से गाड़ी के पटरी से उतरने या टक्कर के समय इनमें कम से कम नुकसान होता है। इनकी वजह से डिब्बे कम हिलते हैं और लोगों को इसी वजह से कम चोट पहुंचती है।