| डीजल पाइप में लगी आग से रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी by nikhilndls on 07 May, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | डीजल पाइप में लगी आग से रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी on 07 May, 2013 - 09:00 AM | |
वरिष्ठ संवाददाता, अंबाला : छावनी रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब 4:50 बजे डीजल की पाइप में आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। प्लेटफार्म नंबर चार पर लगी आग पर दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे में काबू पाया। मामले की जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने आग लगने के कारण किसी प्रकार का नुकसान होने से इन्कार किया है। दमकल कर्मी मुकेश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार के डीजल पाइप में आग लगने के संबंध में सूचना सुबह करीब 4:50 बजे मिली। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल गाड़ी भेजी गई। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया गया। | ||