| - ‘गोदान’ का एसी फेल, हंगामा by nikhilndls on 27 April, 2013 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | - ‘गोदान’ का एसी फेल, हंगामा on 27 April, 2013 - 09:00 PM | |
इलाहाबाद। चिलचिलाती गर्मी शुरू होते ही एसी कोच के रेलयात्रियों की मुसीबत शुरू हो गई है। शुक्रवार को मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस के एक कोच की एसी ठप पड़ गई। बंद कोच में पड़े यात्री गरमी और उमस से परेशान हुए तो ट्रेन के जंक्शन पहुंचने पर हंगामा काटा। खराबी दुरुस्त करने के लिए तमाम जतन किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। यात्रियों के विरोध के बाद भी ट्रेन को उसी हालत में रवाना कर दिया गया। बताते हैं कि ट्रेन के एसी-2 कोच की कूलिंग जौनपुर से ही ठप पड़ गई। इलाहाबाद पहुंचते-पहुंचते यात्री गर्मी से उबल पड़े। जंक्शन पर ट्रेन रुकी तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कंट्रोल के जरिए मिली सूचना पर इलेक्ट्रिकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि लो वोल्टेज के कारण एसी की कूलिंग कम हो गई। चार्ज करने के बाद इसे सही किया जा सकता था लेकिन कोच का चार्जिंग प्वाइंट ही टूटा हुआ मिला। रास्ते में इसे बदलना संभव नहीं था। सो, डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को उसी हालत में रवाना कर दिया गया। | ||